Stock market : बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 फीसद बढ़कर 79,408.50 पर और निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 फीसदी बढ़कर 24,125.55 पर बंद हुआ है। आज करीब 2829 शेयरों में तेजी रही। 1093 शेयरों में गिरावट रही और 149 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स - निफ्टी ने 21 अप्रैल को लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। बैंकिंग शेयरों ने आज की तेज उछाल में मजबूत योगदान दिया। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की बढ़त हुई।
