Market view : IT शेयरों से अभी रहें दूर, डोमेस्टिक स्क्लिकल और PSU शेयरों पर करें फोकस - पराग ठक्कर

Market Outlook:पराग ठक्कर ने कहा कि डोमेस्टिक सिक्लिकल शेयरों पर काफी पहले से उनका व्यू पॉजिटिव था। खासतौर पर बैंक और एनबीएफसी शेयर काफी अच्छे लग रहे थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, एबी कैपिटल और आधार हाउसिंग काफी समय से अच्छे लग रहे थे

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
Top picks: पराग ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में उन्हें HAL पसंद है। बीईएल भी अच्छा शेयर है लेकिन चालू भाव पर ये अभी महंगा लग रहा है

Stock markets: बाजार में बुल्स का तूफान देखने को मिल रहा है। नया शिखर पार करने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। बैंक निफ्टी 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 55300 के पार चला गया है। निफ्टी भी लगातार पांचवे सत्र में तेजी के साथ 24200 के पास दिख रहा है। मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs में भी रौनक है। अच्छे नतीजों के बाद HDFC बैंक और ICICI बैंक नए शिखर पर पहुंच गए हैं। बाजार में आज IT शेयरों का दम दिख रहा है। आईटी इंडेक्स 3.5 फीसदी उछला है। ऐसे माहौल में मार्केट आउटलुक और कमाई की थीम पर चर्चा करने के लिए जुड़े Fort Capital के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर

पराग ठक्कर ने कहा कि डोमेस्टिक सिक्लिकल शेयरों पर काफी पहले से उनका व्यू पॉजिटिव था। खासतौर पर बैंक और एनबीएफसी शेयर काफी अच्छे लग रहे थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, एबी कैपिटल और आधार हाउसिंग काफी समय से अच्छे लग रहे थे। अभी भी ये स्टॉक काफी अच्छे चल रहे हैं। लेकिन अब तक आ चुकी बड़ी तेजी के बाद अभी इस शेयरों में नई खरीदारी की सलाह नहीं है। जिनके पास ये शेयर हैं वे बने रहें। हालांकि फेडरल बैंक में लंबे नजरिए से नई खरीदारी की जा सकती है। कोटक जैसे शेयर भी बेहतर नजर आ रहे हैं।

पराग ठक्कर ने कहा कि वे आईटी पर अंडरवेट हैं। IT में सिर्फ TCS उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा है। उन्होंने ने कहा कि टैरिफ को लेकर स्थितियां अभी साफ नहीं। अमेरिका में डिस्क्रिशनरी खर्च में कितनी कमी आएगी अभी कहा नहीं जा सकता है। आईटी में ग्रोथ आना बहुत मुश्किल है। टीसीएस जैसी कंपनियों के पास ऑर्डर बहुत अच्छे हैं लेकिन ये ऑर्डर पूरे होने में समय लगेगा। आईटी में एक शॉर्ट कवरिंग रैली आ सकती है। मार्केट में काफी ज्यादा हेज फंड्स हैं, तो एक बार बैंक निफ्टी में काफी बड़े मूव के बाद अब काफी पिट चुके सेक्टरों जैसे आईटी में थोड़ी सी रिकवरी आ सकती है। लेकिन स्ट्रक्चर नजरिए से जब तक टैरिफ इश्यू सुलझ नहीं जाता है तब तक आईटी से दूर रहना चाहिए और डोमेस्टिक सिक्लिकल पर ही फोकस करना चाहिए। ये बात भी ध्यान में रखें कि पिछले कुछ दिनों में बाजार काफी भाग चुका है। ऐसे में कुछ मुनाफा जेब में रख लेना ही बेहतर होगा।


पराग ने आगे कहा कि डिफेंस सेक्टर में उन्हें HAL पसंद है। बीईएल भी अच्छा शेयर है लेकिन चालू भाव पर ये अभी महंगा लग रहा है। दूसरे सेक्टरों के पीएसयू की बात करते हुए पराग ने बताया कि एनटीपीसी और एनएचपीसी जैसे शेयर उनके पोर्टफोलियो में हैं। पराग ने आगे कहा कि वे पीएसयू शेयरों को लेकर काफी बुलिश है। सरकार की खुद की इच्छा है कि निवेशक पीएसयू शेयरों में पैसा कमाएं। इस समय काफी सारे बड़े बिजनेस वाले पीएसयू अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। GAIL का शेयर भी काफी अच्छा लग रहा है। पराग ने आगे कहा कि हर साल गर्मी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में व्हाइट गुड सेगमेंट में उन्हें क्रॉम्प्टन और ब्लू स्टार के शेयर अच्छे लग रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।