Stock markets : 6 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,000 से नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 125.84 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 78,633.56 पर और निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 23,992.55 पर बंद हुआ है। एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस, बीपीसीएल और एसबीआई निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, एलएंडटी और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
