Get App

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 08 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : बाजार आज एक दायरे में घूमता रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी 5.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 19,406.70 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो फार्मा 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। जबकि मुनाफावसूली के दबाव ने रियल्टी सेक्टर को नीचे ढ़केल दिया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक इनसाइड बार कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:16 PM
Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 08 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : अगर निफ्टी 19420 के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग देता है तो फिर इसमें 19560 के लिए दरवाजे खुल जाएंगे। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19,350 पर सपोर्ट दिख रहा है

Market outlook : 07 नवंबर को बाजार भारी वोलैटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 16.29 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 64,942.40 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 5.10 अंक या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 19,406.70 पर बंद हुआ। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 1878 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1616 शेयरों में गिरावट हुई है। जबकि 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों ने आज दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है।

हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और डिविस लैब्स आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। वहीं, सन फार्मा, बीपीसीएल, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और डॉ. रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो हेल्थ केयर और तेल एवं गैस में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई है।

8 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार आज एक दायरे में घूमता रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी 5.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 19,406.70 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें फार्मा 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। जबकि मुनाफावसूली के दबाव ने रियल्टी सेक्टर को नीचे ढ़केल दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें