Info Edge Q2 Results : रेवेन्यू 4% बढ़कर 626 करोड़ रुपए पर रहा, IT सेक्टर में हयरिंग घटने से लगा झटका

Info Edge Q2 Results : स्टैंडअलोन बेसिस पर देखें तो 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में इन्फो एज के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 11.5 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 593 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन रेवेन्यू 531.8 करोड़ रुपए रही थी। इंफो एज के रियल एस्टेट वर्टिकल 99acres.com का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 3:42 PM
Info Edge Q2 Results : 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही में इन्फो एज को 46.1 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय हुई है

Info Edge Q2 Results : इन्फो एज (Info Edge) ने आज 07 नवंबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़कर 626 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने बताया है कि उसके प्रमुख भर्ती प्लेटफार्म नौकरी की कमाई में कमजोरी के बावजूद सितंबर तिमाही (Q2) में उसका रेवेन्यू 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि, इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 76 फीसदी बढ़कर 262 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को लागत घटाने की कोशिशों का फायदा मिला है।

स्टैंडअलोन बेसिस पर देखें तो 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में इन्फो एज के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 11.5 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 593 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन रेवेन्यू 531.8 करोड़ रुपए रही थी। इंफो एज के रियल एस्टेट वर्टिकल 99acres.com का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा है।

30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही में इन्फो एज को 46.1 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय हुई है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुएए प्रति शेयर डिविडेंड का भी एलान किया है।


Nykaa के शेयरों में 5% का उछाल, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए बुलिश

कंपनी ने बताया है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की रिक्रूटमेंट बिजनेस से होने वाली आय में सालाना आधार पर 9.1 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं, तिमाही में कंपनी की बिलिंग सालाना आधार पर 4.8 फीसदी बढ़कर 569 करोड़ रुपए पर रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी के स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 26.8 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 218.9 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट 172.5 करोड़ रुपए पर रही थी।

इस तिमाही में कंपनी ने स्टैंडअलोन बेसिस पर 250 करोड़ रुपये की नकदी अर्जित की है। इसमें साल-दर-साल आधार पर 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हितेश ओबेरॉय ने कहा कि 99 एकड़ में अच्छे कारोबार और जीवनसाथी के व्यवसाय में मजबूती ने दूसरी तिमाही के दौरान मुश्किलों को काफी हद तक कम करने में मदद की है। गैर-आईटी हायरिंग बाजार लगातार मजबूती बनी हुई है, लेकिन आईटी हायरिंग में मंदी के कारण नौकरी के कारोबार में कमजोरी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।