Nykaa के शेयरों में 5% का उछाल, तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हुए बुलिश

Nykaa का शुद्ध मुनाफा Q2FY24 में 50 प्रतिशत बढ़कर 7.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा Q2FY23 में 5.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) का बढ़िया कारोबार रहा। इस व्यवसाय में जुलाई के दौरान मजबूत मांग देखने को मिली थी

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 2:30 PM
Nykaa के शेयरों में आज 7 नवंबर को करीब 5 फीसदी की तेजी आई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa के शेयरों में आज 7 नवंबर को करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक 1.80 फीसदी बढ़कर 150 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, ऑनलाइन ब्यूटी और फैशन रिटेलर ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जुलाई-सितंबर तिमाही में 50 फीसदी बढ़ गया है। एनालिस्ट्स के अनुसार कंपनी ने Q2FY24 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान, Q1FY24 में सुस्ती के बाद फैशन ग्रोथ में रिकवरी देखी गई। इस घोषणा के बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    Nykaa का शुद्ध मुनाफा Q2FY24 में 50 प्रतिशत बढ़कर 7.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा Q2FY23 में 5.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) का बढ़िया कारोबार रहा। इस व्यवसाय में जुलाई के दौरान मजबूत मांग देखने को मिली थी। FSN E-Commerce Ventures ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) कंपनी नायका (Nykaa) का संचालन करती है।


    Nykaa के शुद्ध मुनाफे में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ऑपरेशंस से मिलने वाले रेवन्यू में 22 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1,507 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1,230.8 करोड़ रुपये रहा था। मुंबई की कंपनी ने Q1FY24 में 5.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। उस दौरान कंपनी का रेवन्यू 1,422 करोड़ रुपये रहा था।

    एक्सपर्ट्स की राय

    तिमाही के दौरान कंपनी के ब्यूटी और पर्सनल केयर बिजनेस में 19 फीसदी की ग्रोथ हुई, जबकि फैशन बिजनेस सालाना 32 फीसदी बढ़ा है। एक्सपर्ट्स ने नए जमाने के स्टॉक के लिए अगले 12 महीनों में 40 फीसदी तक की संभावित बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।

    एंजेल वन के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट राजेश भोसले के अनुसार शुरुआत के बाद नायका के स्टॉक की कीमतों में अंतर देखा गया, हमें कोई बड़ा उछाल नहीं दिख रहा है, और कीमतें वर्तमान में शुरुआती स्तरों के आसपास कारोबार कर रही हैं। भोसले ने आगे कहा, "कुल मिलाकर हम मजबूत वॉल्यूम देख रहे हैं और जब तक आज बुलिश गैप 148 के आसपास बना हुआ है, उम्मीद है कि तेजी 158-160 जोन तक जारी रहेगी।"

    ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि निकट अवधि में स्टॉक की रेटिंग फिर से बढ़ने की संभावना है, जिसे दिसंबर तिमाही में मजबूत त्योहारी सीजन से भी मदद मिलेगी। इसने नायका पर अपना टारगेट प्राइस 165 रुपये से बढ़ाकर 185 रुपये कर दिया है। मॉर्गन स्टेनली ने 173 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है। उसका मानना है कि त्योहारी सीजन में बदलाव से दिसंबर तिमाही में ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।