Get App

Market outlook : वीकली एक्सपायरी के दिन सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 16 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Share market : आज मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 79106 पर बंद हुआ है। अब कोई बड़ा घरेलू ट्रिगर न होने के कारण ग्लोबल बाजारों पर नजर रहेगी। अमेरिकी बाजारों में हल्की रिकवरी कुछ राहत दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 6:54 PM
Market outlook : वीकली एक्सपायरी के दिन सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 16 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बैंक निफ्टी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला और पूरे दिन दबाव में रहा। अंत में गिरावट के साथ 49,727 के स्तर पर बंद हुआ। तकनीकी रूप से, इंडेक्स ने डेली स्केल पर एक लाल मोमबत्ती बनाई

Stock market:वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा है। बाजार आज हल्की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ है। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। आज मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो, तेल-गैस इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 79106 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 5 अंक चढ़कर 24,144 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 105 अक गिरकर 49,727 पर बंद हुआ है। मिडकैप 334 अंक गिरकर 56,547 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

16 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के हृषिकेश येदवे ने कहा कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय इक्विटी इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले। लेकिन पूरे दिन इनमें सुस्ती रही। कारोबार के अंत में निफ्टी 24,144 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX, 4.40 फीसदी तक गिरकर 15.46 पर आ गया ये बाजार में वोलैटिलिटी में कमी का संकेत है। ब्रॉडर मार्केट ने भी कमजोर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

तकनीकी नजरिए से देखें तो डेली स्केल पर निफ्टी ने 34-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के रजिस्टेंस स्तर 24,230 से नीचे रहकर एक छोटी रेड कैंडल बनाई है जो कमजोरी कायम रहने का संकेत है। जब तक निफ्टी 24,230 से नीचे रहेगा तब तक नीचे की ओर दबाव बने रहने की संभावना है। नीचे की ओर 50-DEMA यानी 24,020 के पास सपोर्ट है। इसके चलते 24,000-24,020 रेंज शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट जोन बन जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें