Get App

Tata Steel-Bajaj Finance के दम पर Sensex मजबूत, Nifty 23447 पर बंद, ₹1.78 लाख बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में खरीदारी का अच्छा माहौल दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 23450 के पार पहुंच गया। आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन चार और सेक्टर के सपोर्ट के दम पर यह मजबूत बना रहा। इस माहौल में आज निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 4:15 PM
Tata Steel-Bajaj Finance के दम पर Sensex मजबूत, Nifty 23447 पर बंद, ₹1.78 लाख बढ़ी निवेशकों की दौलत
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes green: वैश्विक मार्केट की रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज खरीदारी का माहौल दिखा। एफएमसीजी और मेटल स्टॉक्स के दम पर सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा और निफ्टी चढ़कर 23450 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर ने नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला। इसमें से निफ्टी मेटल करीब ढाई फीसदी तो एफएमसीजी, सरकारी बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 23 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 299.17 प्वाइंट्स यानी 0.40% की बढ़त के साथ 74,828.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 117.80 प्वाइंट्स यानी 0.50% की तेजी के साथ 23,446.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 444.66 प्वाइंट्स उछलकर 74,973.74 और निफ्टी 50 भी 137.90 प्वाइंट्स चढ़कर 23,466.90 तक पहुंच गया।

₹1.78 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें