Get App

Market outlook : नीचे से सुधरकर अच्छी बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 22 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : निचले स्तर पर खुलने के बावजूद मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांकों ने धीरे-धीरे नुकसान की भरपाई की और 21 दिसंबर को बढ़त के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप जिनमें पिछले कारोबारी सत्र में तेज बिकवाली देखने को मिली थी आज सुर्खियों में रहे। बीएसई-लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में बढ़त से आज निवेशकों की संपत्ति 4.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 8:03 PM
Market outlook : नीचे से सुधरकर अच्छी बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 22 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market news: आज सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी दिखी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 83.28 पर बंद हुआ है

Stock market : आज बाजार में कल की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली है। इस रिकवरी के साथ बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। ऑटो सेक्टर को छोड़ कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। आज सबसे ज्यादा खरीदारी PSE,मेटल और एनर्जी शेयरों में रही। वहीं, FMCG,IT और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर 70,865 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 105 अंक चढ़कर 21,255 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 395 अंक चढ़कर 47,840 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 743 अंक चढ़कर 44,768 पर बंद हुआ है।

आज सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी दिखी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 83.28 पर बंद हुआ है।

निचले स्तर पर खुलने के बावजूद मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांकों ने धीरे-धीरे नुकसान की भरपाई की और 21 दिसंबर को बढ़त के साथ बंद हुए। मिड और स्मॉलकैप जिनमें पिछले कारोबारी सत्र में तेज बिकवाली देखने को मिली थी आज सुर्खियों में रहे। बीएसई-लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में बढ़त से आज निवेशकों की संपत्ति 4.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। जिससे बीएसई-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 354.38 लाख लाख करोड़ रुपये हो गया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि धीमी शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति देखने को मिली। इसके चलते बाजार निचले स्तर से जोरदार वापसी करता दिखा। हालांकि वैल्यूएशन महंगा होने के कारण शॉर्ट टर्म में कुछ कंसोलीडेशन की जरूरत है। घरेलू इकोनॉमी में खाने-पीने की चीजों की बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों में बढ़त पिछले दो महीनों की लंबी रैली में बाधा बन सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें