Get App

Market outlook : बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 12 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोर होकर 83.04 पर बंद हुआ है। वेंचुरा सिक्योरिटीज के विनीत बोलिंजकर का कहना है कि भारतीय आगे भारतीय बाजार ग्लोबल इंडेक्सों के नक्शेकदम पर चलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2024 पर 9:01 PM
Market outlook : बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जानिए 12 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market news:निफ्टी की शुरुआत सपाट रही और कारोबारी सत्र के दौरान यह साइडवेज रहा। इसे लगातार दूसरे दिन 20DMA पर सपोर्ट मिला

Stock market : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही है। फार्मा और FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। PSE, मेटल और एनर्जी शेयरों पर भी दबाव रहा। IT, इंफ्रा, ऑटो शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 167 प्वाइंट चढ़कर 71,595 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 65 प्वाइंट चढ़कर 21,783 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 623 प्वाइंट चढ़कर 45,635 पर बंद हुआ है। जबकि, मिडकैप 439 अंक गिरकर 48,889 पर बंद हुआ है।

आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे कमजोर होकर 83.04 पर बंद हुआ है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

वेंचुरा सिक्योरिटीज के विनीत बोलिंजकर का कहना है कि भारतीय आगे भारतीय बाजार ग्लोबल इंडेक्सों के नक्शेकदम पर चलेंगे क्योंकि बाजार को लिए कोई तत्काल ट्रिगर नहीं है। ताजा महंगाई के आंकड़े आने और कॉरपोरेट्स द्वारा अपनी चौथी तिमाही के नतीजों के एलान के बाद अप्रैल में बदलाव आएगा। इस प्रक्रिया में बाजार मुनाफावसूली के कई दौर से गुजरेंगे। निवेशक समय-समय पर मुनाफावसूली करेंगे। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा उठापटक होगी। वित्तीय वर्ष के अंत में होने का मतलब यह भी है कि निवेशक अपने पोर्टफोलियो में बदलाव भी करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें