Market outlook : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिली है। जिसके चलते 7 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। हालांकि निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। फार्मा और IT शेयरों में भी आज खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। वहीं, पावर, मेटल और बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232 प्वाइंट चढ़कर 65953 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 80 प्वाइंट चढ़कर 19597 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी बैंक 42 प्वाइंट गिरकर 44838 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 194 प्वाइंट चढ़कर 37824 पर बंद हुआ।
