Stock market : 12 दिसंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी 24,600 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 236.18 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 81,289.96 पर और निफ्टी 93.10 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 24,548.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1440 शेयरों में तेजी आई, 2395 शेयरों में गिरावट आई और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
