Market outlook: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 10 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : अदानी एंटरप्राइजेज, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अदानी पोर्ट्स और ओएनजीसी आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि एमएंडएम, अपोलो हॉस्पिटल्स, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों की चाल मिलीजुली रही है। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि तेल एवं गैस, एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 7:28 PM
Story continues below Advertisement
Market outlook : आज 19,450 के रजिस्टेंस लेवल ने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई। दायरे में कारोबार करने को बाद निफ्टी अंत में 48.20 अंकों की गिरावट के साथ 19,395.30 के स्तर पर बंद हुआ

Market outlook : 9 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी उठापटक भरे कारोबार के बाद लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 19400 के थोड़ा नीचे बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.41 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 64,832.20 पर और निफ्टी 48.20 अंक या 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,395.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1588 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1979 शेयर गिरे हैं। जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी नीचे बंद हुआ है।

अदानी एंटरप्राइजेज, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अदानी पोर्ट्स और ओएनजीसी आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि एमएंडएम, अपोलो हॉस्पिटल्स, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों की चाल मिलीजुली रही है। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि तेल एवं गैस, एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है।

10 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज 19,450 के रजिस्टेंस लेवल ने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई। दायरे में कारोबार करने को बाद निफ्टी अंत में 48.20 अंकों की गिरावट के साथ 19,395.30 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर की तेजी जारी रही और कारोबारी दिन के अंत में ये 52-सप्ताह के नए हाई पर बंद हुआ। फ्रंटलाइन ऑटो शेयरों में खरीदारी से ऑटो सेक्टर में उछाल आया। दूसरी ओर, एफएमसीजी सेक्टर का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहा। आईटी सेक्टर में भी गिरावट रही।

पिछले दो कारोबारी सत्रों से निफ्टी के लिए 19,450 की अपनी तत्काल बाधा को पार करना मुश्किल हो रहा है। निफ्टी को अपट्रेंड जारी रखने के लिए इस बाधा को क्लोजिंग स्तर पर पार करके मजबूती दिखानी होगी। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 19,330 पर तत्काल सपोर्ट है।

Daily Voice : लंबी अवधि के लिए करें निवेश, खपत, बैंकिग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी थोड़ा नीचे फिसल गया है। इसके आज डेली टाइम फ्रेम पर एक बड़े मूविंग एवरेज पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। ये तेजी का ट्रेंड कमजोर होने का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी आज 21EMA से नीचे फिसल गया जो तेजी की कोशिश के विफल हो जाने का संकेत है। जब तक निफ्टी 19,500 से नीचे रहेगा तब तक इसमें कमजोरी बने रहने की उम्मीद है। 19,500 तक की सभी रैलियों में बिकवाली आने की संभावना है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 19,300 पर सपोर्ट है। इस सपोर्ट के टूटने पर बाजार में भारी करेक्शन हो सकता है।

उधर निफ्टी बैंक इंडेक्स दिन के दौरान साइडेज बना रहा। यह इंडेक्स 43,500 के सपोर्ट को तो बनाए रहा लेकिन 44,000 के अहम रजिस्टेंस तक पहुंचने में विफल रहा। अब जब तक बैंक निफ्टी 43,500 से ऊपर बना रहता है, तब तक इसका रुझान पॉजिटिव बने रहने की संभावना है। वहीं, 43,500 से नीचे फिसलने पर इसमें 43,000-42,800 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।