Market outlook: बाजार की 4 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, जानिये 01 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today:आज लगभग 1679 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1733 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में बिकवाली रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.72 के स्तर पर बंद हुआ है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 10:05 PM
जब तक बाजार 18480 के आसपास टिका रहेगा इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। इसके ऊपर बने रहने पर निफ्टी 18600-18650 तक जा सकता है

Stock market:आईटी, रियल्टी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर में आई बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी पर रोक लग गई। 31 मई को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 346.89 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 62622.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 99.40 अंक या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 18534.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज लगभग 1679 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 1733 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में बिकवाली रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.72 के स्तर पर बंद हुआ है।

ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। आज के कारोबार में आईट, रियल्टी और हेल्थ केयर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की तेजी रही।

01 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज कमजोरी के साथ खुला और पूरे दिन निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करता रहा और अंत में करीब 100 अंक नीचे बंद हुआ। दैनिक चार्ट पर हम देख सकते हैं कि निफ्टी ने 29 मई को बने 18500 –18580 के गैप एरिया को भर दिया है और उस सपोर्ट जोन को बनाए रखा है।

जतिन गेडिया का मानना है कि निफ्टी 18000-18400 के जोन से पिछले हफ्ते आए ब्रेकआउट को फिर से टेस्ट करता दिख सकता है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर संतुलन रेखा पर पहुंच गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंसोलीडेशन पूरा हो गया है। अब यहां से तेजी का नया चक्र शुरू हो सकता है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 18800 की तरफ जाता दिख सकता है। 18460 –18400 को जोन में निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट है। वहीं, 18660–18700 पर इसके लिए रजिस्टेंस दिख रहा है।

इस फंड मैनेजर ने कहा दरों में कटौती बाजार की उम्मीद से भी देर में होगी, प्राइवेट बैंक कराएंगे जोरदार कमाई

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि

अब तक की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली होनी ही थी। आज कमजोर एशियाई और यूरोपीय बाजार के संकेतों के चलते निवेशकों ने मेटल, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में बिकवाली की। तकनीकी रूप से, दैनिक चार्ट्स पर निफ्टी ने एक रिवर्सल फॉर्मेशन बना लिया है जो काफी हद तक निगेटिव संकेत है। हालांकि, एक दिन की इंट्राडे बिकवाली के बाद इंडेक्स ने 18480 के पास सपोर्ट लेकर तेजी से वापसी की। अब जब तक बाजार 18480 के आसपास टिका रहेगा इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। इसके ऊपर बने रहने पर निफ्टी 18600-18650 तक जा सकता है। दूसरी तरफ नीचे की तरफ 18480 के टूटने के बाद निफ्टी में नए सिरे से बिकवाली आ सकती है और ये इंडेक्स 18400-18375 तक फिसल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।