Market outlook : पश्चिम एशिया संकट गहराने से बाजार में हाहाकार मच गया है। आज सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली हुई है। ऑटो और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं। ऑटो इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसला है। मेटल, IT और बैंकिंग शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है।
