Market outlook : बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त, जानिए 31 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market news : निफ्टी पर बीपीसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आज के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि यूपीएल, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर्स पर नजर डालें तो ऑटो और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। तेल-गैस और रियल्टी में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 9:18 PM
Stock Market : जब तक निफ्टी 19000 अंक पर कायम है, पुलबैक जारी रहने की संभावना है। इस पुलबैक में निफ्टी 19200-19225 के स्तर तक जा सकता है

Market news : 30 अक्टूबर को बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी 19150 के आसपास बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 329.85 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 64112.65 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 93.60 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 19140.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1863 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1741 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 192 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर बीपीसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आज के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि यूपीएल, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।

अलग-अलग सेक्टर्स पर नजर डालें तो ऑटो और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। तेल-गैस और रियल्टी में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, बीएसई के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं।

31 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार ने इस सप्ताह की शुरुआत धीमी गति से की और शुरुआती कारोबार में मंदड़ियों ने पूरी ताकत से हमला किया। लेकिन तेजड़िये अपना बचाव करने में कामयाब रहे। हैवीवेट रिलायंस और दूसरे चुनिंदा शेयरों ने बढ़त बनाई और निफ्टी को आगे बढ़ने में मदद की। कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में बैंकिंग शेयरों ने भी तेजी में भाग लिया।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो रियल्टी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर था। उसके बाद एनर्जी और फार्मा शेयरों में भी तेजी रही। जबकि ऑटो और एफएमसीजी में कमजोरी रही। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाई है। निफ्टी अब 19200-19250 की ओर बढ़ रहा है। नीचे की तरफ 18940 पर सपोर्ट दिख रहा है।

Daily Voice : भारतीय बाजार दूसरे उभरे बाजारों के तुलना में महंगे, मिड और स्मॉल कैप अभी भी बहुत महंगे नहीं

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 18950 के करीब सपोर्ट लिया और यहां से तेज वापसी की। डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक बुलिश कैंडल बनाई है और इंट्राडे चार्ट पर यह अपट्रेंड कायम रहने का संकेत दे रहा है। जब तक निफ्टी 19000 अंक पर कायम है, पुलबैक जारी रहने की संभावना है। इस पुलबैक में निफ्टी 19200-19225 के स्तर तक जा सकता है। दूसरी ओर, 19000 से नीचे जाने पर बाजार पर फिर दबाव बन सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।