Market outlook : Nifty 24800 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 23 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Share market news: ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स निफ्टी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी, विप्रो और एमएंडएम में गिरावट आई। प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि वीकली एक्पायरी वाले दिन बाजार की दिशा साफ नहीं रही

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market today : बैंक निफ्टी में पिछले कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में शुरू हुई तेजी आज भी जारी रही। यह अपने अहम डेली मूविंग एवरेज से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है

Stock markets : 22 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तेजी में रहे। निफ्टी आज 24,800 से ऊपर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 147.89 अंक या 0.18 फीसदी बढ़कर 81,053.19 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 41.30 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 24,811.50 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2111 शेयरों में तेजी आई, 1299 शेयरों में गिरावट आई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स निफ्टी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी, विप्रो और एमएंडएम में गिरावट आई।

अलग-अलग सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि फार्मा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, आईटी मामूली रूप गिरकर बंद हुए। दूसरी ओर, बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम में 0.5-1.4 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

23 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि वीकली एक्पायरी वाले दिन बाजार की दिशा साफ नहीं रही। निफ्टी 41.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,811.50 पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज लगभग 24,870 (आज का उच्च- 24,867.35) के टारगेट को छू लिया है। 24,850-25,000 की रेंज एक बियरिश गैप जोन है। पिछले 5 सत्रों से जारी एकतरफा रैली को देखते हुए अब एक पुलबैक ( हल्की गिरावट) की उम्मीद की जा सकती है। इस गिरावट में निफ्टी के लिए 24,720 पर सपोर्ट मिलेगा।

नए शिखर की तैयारी में बाजार, बीते दशक में निफ्टी के Underperformer और Outperformer का आंकड़ा रहा दिलचस्प

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज सपाट नोट पर खुला और दिन भर कंसोलीडेट होते हुए 41 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑवरली मूविंग एवरेज की ओर किसी भी पुलबैक के बिना अपमूव सुस्त रहा है। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेट में एक नेगेटिव क्रॉसओवर के साथ-साथ एक निगेटिव डाइवर्जेंस भी है। ऐसे में अब हमें बाजार एक इंट्राडे डिप देखने को मिल सकता है। इसलिए लॉन्ग सौदों में सावधानी बरतने की जरूरत है। निफ्टी भी 78.6 फीसदी रिट्रेसमेंट मार्क 24830 के करीब कारोबार कर रहा है जो आगे की तेजी पर ब्रेक लगा सकता है। बाजार का ओवर ऑल ट्रेंड साइडवेज बना हुआ है। इसके कंसेलीडेशन की रेंज 24200 - 24900 है।

बैंक निफ्टी में पिछले कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में शुरू हुई तेजी आज भी जारी रही। यह अपने अहम डेली मूविंग एवरेज से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। इसके अलावा डेली मोमेंटम इंडीकेटर में भी पॉजिटिव क्रॉसओवर है, जो एक अच्छा संकेत है। ऐसे में अब तक कमजोर रहा बैंक निफ्टी अब शॉर्ट टर्म में 51500 - 51900 की ओर बढ़ सकता है। लॉन्ग पोजीशन के लिए 50400 का स्टॉपलॉस बनाए रखना चाहिए।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।