Market outlook: 6 दिन की तेजी के बाद निफ्टी गिरावट पर बंद, जानिए 4 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market: सेंसेक्स 161 अंक गिरकर 61193 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 58 अंक गिरकर 18090 पर बंद हुआ है। IT,तेल-गैस औ मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। वहीं, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। बैंक शेयरों में भी बिकवाली रही जिसके चलते बैंक निफ्टी 39 अंक गिरकर 43313 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते मिडकैप इंडेक्स 84 अंक चढ़कर 32186 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही

अपडेटेड May 03, 2023 पर 8:44 PM
Story continues below Advertisement
अब सबकी निगाहें यूएस फेड पर हैं। हम गुरुवार को शुरुआती कारोबार में यूएस फेड के फैसले पर बाजार की प्रतिक्रिया देखेंगे

Market news: फेड की बैठक से पहले आज बाजार में दबाब देखने को मिला है। जिससे बाजार मे कई दिनों की तेजी थम गई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 161 अंक गिरकर 61193 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 58 अंक गिरकर 18090 पर बंद हुआ है। IT,तेल-गैस औ मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। वहीं, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। बैंक शेयरों में भी बिकवाली रही जिसके चलते बैंक निफ्टी 39 अंक गिरकर 43313 पर बंद हुआ। हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते मिडकैप इंडेक्स 84 अंक चढ़कर 32186 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मजबूती रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 81.82 के स्तर पर बंद हुआ है।

4 अप्रैल को कैसी रहेगी बाजार की चाल


रेलीगेयर ब्रोकिंग का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन बाजार के रुख को तय करना जारी रखेगा। मैनेजमेंट की टिप्पणी, रेवेन्यू ग्रोथ और भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ मार्जिन पर कंपनियों की तरफ से क्या कहा जाता है, इस पर बाजार की नजर रहेगी। बाजार में ज्यादा वोलैटिलिटी होने की उम्मीद है इसलिए ट्रेडर्स स्टॉक विशेष रणनीति अपनाने की सलाह होगी। टेक्निकल नजरिए से देखें को तो बाजार में तेजी कायम रहने के संकेत दिख रहे हैं। एनर्जी और आईटी शेयरों की बाजार के तेजी में बढ़ती हिस्सेदारी एक अच्छा संकेत है। ऐसे बाजार में गिरावट में क्वालिटी शेयरों में खरीदारी की सलाह होगी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में स्पिनिंग टॉप फॉर्मेशन के बाद निफ्टी में आज गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह दिन के निचले स्तर पर बंद नहीं हुआ। जिससे उम्मीदें अभी बाकी हैं । कल यानी 4 मई को बाजार यूएस फेड की बैठक के नतीजों को पचाते हुए खुलेंगे। अब निफ्टी के लिए 18148 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि 18042 पर इसके लिए सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में और गिरावट हो सकती है।

भारतीय बाजार ने अप्रैल में दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में किया बेहतर प्रदर्शन, आया 1.13 अरब डॉलर का निवेश

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी-टेक्निकल रिसर्च अजित मिश्रा का कहना है कि अब सबकी निगाहें यूएस फेड पर हैं। हम गुरुवार को शुरुआती कारोबार में यूएस फेड के फैसले पर बाजार की प्रतिक्रिया देखेंगे। इसके साथ कल वीकली एक्सपायरी का दिन होने के चलते बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इंडेक्स में कुछ कंसोलीडेशन से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन जब तक निफ्टी 17850 के ऊपर बना हुआ है, तब तक बाजार का रुख सकारात्मक रहने की संभावना है। ऐसे में हमें क्विलिटी शेयरों को चुनने पर फोकस करना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।