Market news : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 26 जुलाई को निफ्टी के 24,861.15 के नए ऑलटाइम हाई को छूने के साथ बढ़त लेकर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,292.92 अंक या 1.62 फीसदी बढ़कर 81,332.72 पर और निफ्टी 428.70 अंक या 1.76 फीसदी बढ़कर 24,834.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 2329 शेयरों में तेजी आई, 1108 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
