Get App

Market outlook: 22000 के नीचे फिसला निफ्टी, जानिए 27 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market : भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई और पूरे दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते हुए निफ्टी 92.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,004.70 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप ने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 4:37 PM
Market outlook: 22000 के नीचे फिसला निफ्टी, जानिए 27 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market News : बैंक और आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे बंद हुए हैं, जबकि कैपिटल गुड्स, रियल्टी, तेल और गैस और मेटल 0.5-1 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं

Stock market : भारतीय इक्विटी मार्केट में आज लगातार 3 दिनों की तेजी का दौर विराम लेता दिखा। निफ्टी आज 22,000 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 361.64 अंक या 0.50 फीसदी गिरकर 72,470.30 पर और निफ्टी 92.10 अंक या 0.42 फीसदी टूट कर 22,004.70 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1355 शेयर बढ़े हैं। 2447 शेयर गिरे हैं। जबकि 122 शेयर शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मिड और स्मॉलकैप ने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है।

बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स और एलएंडटी निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो बैंक और आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे बंद हुए हैं, जबकि कैपिटल गुड्स, रियल्टी, तेल और गैस और मेटल 0.5-1 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं।

27 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई और पूरे दिन उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते हुए निफ्टी 92.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,004.70 पर बंद हुआ। ऑवरली चार्ट देखने से ऐसा लगता है कि इंडेक्स एक इन्वर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना रहा है जहां 22,200 के स्तर को ब्रेकआउट पॉइंट (नेकलाइन) माना जाएगा और उस स्थिति में लक्ष्य 22,640 के आसपास दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें