Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 7 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

एक बार फिर 50DMA एक बड़ा रेजिस्टेंस साबित हुआ। एक मजबूत शुरुआत के बाद सूचकांक ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहे। ये धीरे-धीरे पूरे दिन अपनी जमीन खोते रहे और अंततः निफ्टी 92.95 अंकों के नुकसान के साथ 23,603.35 पर बंद हुआ

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
शुरुआती कारोबार के कुछ मिनटों में तेज बढ़त दर्ज करने के बावजूद बाजार लाल निशान में फिसल गया और कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में निगेटिव रुझान के साथ एक सीमित दायरे में घूमता रहा

निफ्टी एक्सपायरी के दिन 6 फरवरी को बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी आज 23,600 के करीब बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 213.12 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,058.16 पर और निफ्टी 92.95 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,603.35 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1871 शेयरों में तेजी आई, 1907 शेयरों में गिरावट आई और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टरों में फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मेटल, पीएसयू बैंक, एनर्जी, मीडिया, ऑयल एंड गैस में 0.4-0.8 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, एनटीपीसी शामिल रहे। जबकि सिप्ला, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा कंज्यूमर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि एक बार फिर 50DMA एक बड़ा रेजिस्टेंस साबित हुआ। एक मजबूत शुरुआत के बाद सूचकांक ऊपरी स्तरों पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहे। ये धीरे-धीरे पूरे दिन अपनी जमीन खोते रहे और अंततः निफ्टी 92.95 अंकों के नुकसान के साथ 23,603.35 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो फार्मा और आईटी टॉप गेनर के रूप में सामने आए, जबकि रियल्टी और एफएमसीजी को सबसे अधिक गिरावट का सामना करना पड़ा। ब्रॉडर मार्केट में बड़ा विचलन देखने को मिला। मिडकैप में 1 फीसदी से अधिक करेक्शन हुआ। जबकि स्मॉलकैप ने कमोबेश निफ्टी 50 जैसा ही प्रदर्शन किया।


डेली चार्ट पर, निफ्टी 50 ने एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। हालांकि निफ्टी के लिए 23,520 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, अपट्रेंड की निरंतरता की पुष्टि के लिए 23,800 से ऊपर का ब्रेक जरूरी दिख रहा है।

मार्च के अंत तक बाजार रहेगा वोलेटाइल, गिरावट में क्वालिटी शेयरों में निवेश की रणनीति करेगी काम -दिलीप भट्ट

मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि शुरुआती कारोबार के कुछ मिनटों में तेज बढ़त दर्ज करने के बावजूद बाजार लाल निशान में फिसल गया और कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में निगेटिव रुझान के साथ एक सीमित दायरे में घूमता रहा। निवेशकों ने कल की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो जैसे रेट सेंसिटिव शेयरों में मुनाफावसूली की। अगर दरों में कोई बड़ी कटौती होती है तो हमें शॉर्ट टर्म तेजी देखने को मिल सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।