Get App

Market outlook : जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 9 अप्रैल को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Market Outlook: सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 6 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,ऑयल एंड गैस,टेलीकॉम,इंफ्रा,PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 3 से 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 4:10 PM
Market outlook : जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 9 अप्रैल को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market cues : निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,अदाणी एंटरप्राइजेज,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स शामिल रहे

Stock Market : 8 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,000 के बहुत करीब बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,562.90 पर और निफ्टी 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.35 पर बंद हुआ है। आज लगभग 3698 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई,505 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। छोटे-मझोले शेयरों में भी बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 4-4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,अदाणी एंटरप्राइजेज,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स शामिल रहे। जबकि, निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में कोल इंडिया,टेक महिंद्रा,नेस्ले इंडिया,विप्रो और ONGC शामिल रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 6 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई। जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,ऑयल एंड गैस,टेलीकॉम,इंफ्रा,PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 3 से 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें