Stock market : मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में 8 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली है। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली रही। IT, ऑटो, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे हैं। एनर्जी, फार्मा और मेटल शेयरों में भी बिकवाली रही। निफ्टी मिडकैप इस महीने करीब 11 फीसदी फिसला है। स्मॉलकैप इंडेक्स इस महीने करीब 13 फीसदी फिसला है। सेंसेक्स 1,414 प्वाइंट गिरकर 73,198 पर बंद हुआ है। निफ्टी 420 प्वाइंट गिरकर 22,125 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 399 प्वाइंट गिरकर 48,345 पर बंद हुआ है। मिडकैप 1,222 प्वाइंट गिरकर 47,915 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।