Market today : उतार-चढ़ाव भरे कारबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट बंद हुए। निफ्टी आज 25,100 के करीब सपाट बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 53.49 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,391.72 पर और निफ्टी 1.05 अंक बढ़कर 25,104.25 पर बंद हुआ। लगभग 2160 शेयरों में तेजी आई, 1723 शेयरों में गिरावट आई और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस शामिल रहे। जबकि गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व शामिल रहे।