Stock markets : एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी जोश में दिखा है। निफ्टी बैंक आज नए शिखर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। मिडकैप इंडेक्स में ऊपर से बिकवाली आई। वहीं, बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, PSE और इंफ्रा इंडेक्स आज गिरावट पर बंद हुए हैं। तेल-गैस, एनर्जी और ऑटो शेयरों में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 77851.63 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने इंट्राडे में 23664 का स्तर छुआ। जबकि बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में 51957 का स्तर छुआ। मिडकैप ने इंट्राडे में 55679.60 का स्तर छुआ है। सेंसेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है।
