Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुए Sensex-Nifty, 2 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market trend : अमेरिकी फेडरल अपील अदालत द्वारा निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए विदेशी आयातों पर ट्रंप टैरिफ को बहाल करने के बाद भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 81,451.01 पर और निफ्टी 82.90 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 24,750.70 पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 4:32 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुए Sensex-Nifty, 2 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचलकर ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,677 पर तत्काल सपोर्ट और 25,000 पर रेजिस्टेंस है। उन्हें उम्मीद है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में रेंज-बाउंड रहेगा

Stock market : 30 मई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने जून डेरिवेटिव सीरीज की शुरुआत सुस्ती के साथ की। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के मजबूत निवेश और घरेलू ग्रोथ की अच्छी संभावनाओं की खुशी पर जीडीपी आंकड़ों से पहले की सतर्कता और मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का असर हावी हो गया। अमेरिकी फेडरल अपील अदालत द्वारा निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए विदेशी आयातों पर ट्रंप टैरिफ को बहाल करने के बाद भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 81,451.01 पर और निफ्टी 82.90 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 24,750.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1,751 शेयरों में तेजी आई, 2,087 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ब्रॉडर मार्केट में मिलजुला कारोबार देखने को मिला। स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखा,जबकि मिडकैप काउंटर निगेटिव जोन में फिसल गए। इस बीच, बाजार में उतार-चढ़ाव कम हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 2 फीसदी की और गिरावट आई, जो जोखिम में लगातार कमी आने का संकेत है।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा टूटा। टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट आई। यह कमजोरी अमेरिकी फेडलर अपील कोर्ट के उस फैसले के बाद आई, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचलकर ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,677 पर तत्काल सपोर्ट और 25,000 पर रेजिस्टेंस है। उन्हें उम्मीद है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में रेंज-बाउंड रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें