कल्पना कीजिए कि शादी या किसी खास मौके पर मेहंदी लगवाने के लिए आपको किसी आर्टिस्ट की जरूरत ही न पड़े। आप अपना हाथ एक मशीन के सामने रखें और कुछ ही सेकंड में उस पर बारीक और खूबसूरत डिजाइन तैयार हो जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया है। वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच सिर्फ तकनीक की चर्चा नहीं हुई, बल्कि रोजगार और इंसानी हुनर को लेकर भी सवाल उठने लगे।
