Stock market : 19 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 25,350 पर आ गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.23 पर और निफ्टी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,327.05 पर बंद हुआ। लगभग 1992 शेयरों में तेजी, 1961 शेयरों में गिरावट और 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुए।