Stock markets : भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में 25 नवंबर को दूसरे दिन भी बढ़त जारी रही और निफ्टी आज 24200 से ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 992.74 अंक या 1.25 फीसदी बढ़कर 80,109.85 पर और निफ्टी 314.60 अंक या 1.32 फीसदी बढ़कर 24,221.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 2541 शेयरों में तेजी आई, 1347 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर ओएनजीसी, बीपीसीएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई और एलएंडटी सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी रही। सेक्टरों में तेल और गैस, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और पीएसयू बैंक में 2-4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
26 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि सकारात्मक घरेलू संकेतों के कारण इंडेक्स ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन इसके बाद यह बाकी दिन सीमित दायरे में रहा और 314.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,221.90 पर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक और रियल्टी सबसे ज्यादा तेजी में रहे। मिड और स्मॉलकैप में 1.61 फीसदी और 2.03 फीसदी की बढ़त हुई। इन इंडोक्सों ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
निफ्टी 50 इंडेक्स ने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिया है,लेकिन DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ ये ब्रेकआउट बहुत उत्साहजनक नहीं है। आने वाले दिनों में होने वाली गतिविधि, पैटर्न ब्रेकआउट की सफलता या विफलता की पुष्टि करेगी।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि राज्य चुनावों के नतीजों ने बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती दी। कैपेक्स के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में सरकारी खर्च में तेजी की गुंजाइश बढ़ गई। आज की रैली व्यापक आधार वाली रही। नए ऑर्डर में उछाल की उम्मीद में इंफ्रा,कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल जैसे कैपेक्स से जुड़े सेक्टरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
अच्छे मानसून, त्यौहार और शादियों सीजन के कारण दूसरी छमाही की संभावनाएं अच्छी बनी हुई हैं,जिससे दूसरी तिमाही में हुई आय में गिरावट का प्रभाव कम हो सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।