Get App

Market outlook : लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 18 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market news : आज लगभग 2297 शेयर बढ़े, 1730 शेयर गिरे और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेक्टोरल फ्रंट पर, PSU बैंक इंडेक्स 2 फीसदी बढ़ा, IT इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा, मीडिया इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा, ऑटो इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा, जबकि मेटल इंडेक्स 1 फीसदी गिरा। वहीं, रियल्टी इंडेक्स 0.3 फीसदी गिर कर बंद हुआ

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:32 PM
Market outlook : लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 18 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market trend : चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए 61,150–61,250 के बैंड में तत्काल रेजिस्टेंस है

Stock market : फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार,17 फरवरी को लगातार दूसरे सेशन में अपनी बढ़त जारी रखी। ITC, BEL और इंफोसिस जैसे कुछ हैवीवेट शेयरों में बढ़त की वजह से यह तेजी आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 174 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 43 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। BSE 150 मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी चढ़ा, जबकि BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ।

आज लगभग 2297 शेयर बढ़े, 1730 शेयर गिरे और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सेक्टोरल फ्रंट पर, PSU बैंक इंडेक्स 2 फीसदी बढ़ा, IT इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा, मीडिया इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा, ऑटो इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा, जबकि मेटल इंडेक्स 1 फीसदी गिरा। वहीं, रियल्टी इंडेक्स 0.3 फीसदी गिर कर बंद हुआ।

निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, ITC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफोसिस, L&T बड़े गेनर्स में से रहे। जबकि लूज़र्स में इटरनल, ट्रेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील शामिल रहे।

निवेशकों को आज एक ही दिन में 1 लाख करोड़ से ज़्यादा का मुनाफा हुआ। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग 468.6 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 470 लाख करोड़ रुपए हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें