Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 29 जुलाई को मजबूत रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,800 से ऊपर पहुंच गया है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 446.93 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 81,337.95 पर और निफ्टी 140.20 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 24,821.10 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2399 शेयरों में तेजी रही है। 1451 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप इमडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
