Market today : बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी ने एक बार फिर से 25500 का स्तर छू लिया है। Sensex में आज 1000 अंकों की तेजी आई है। वहीं, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 फीसदी बढ़कर 83,755.87 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 फीसदी बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ है। आज 1983 शेयरों में बढ़त हुई, 1855 शेयरों में गिरावट आई और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई । वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
