Get App

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 4 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट अर्निंग्स को लेकर बनी चिंताएं कम हुई हैं। इससे मार्केट को राहत मिली है। FII की वापसी वापसी और रुपये में मजबूती से मार्केट सेंटिमेंट और बेहतर हुआ है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 4:34 PM
Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 4 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : सुदीप शाह का कहना है कि आगे बैंक निफ्टी के लिए 58700-58800 के जोन तत्काल रेजिस्टेंस है। इस जोन के ऊपर की टिकाऊ बढ़त बैंक निफ्टी को 59200 तक ले जा सकती है

Market Outlook : 3 अगस्त को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज की तेजी में फार्मा और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर में बड़े पैमाने पर खरीदारी की वजह से निफ्टी इंट्राडे में 24,700 के निशान से ऊपर चला गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 544.39 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 78,639.03 पर और निफ्टी 390.70 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 24,774.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 2705 शेयर बढ़े,1496 शेयर गिरे और 185 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी50 स्टॉक्स में इंटरग्लोब एविएशन,TCS,इंफोसिस,श्रीराम फाइनेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे। जबकि सन फार्मा,अपोलो हॉस्पिटल्स,मारुति सुजुकी, ONGC और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे।

निफ्टी मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त वाला इंडेक्स रहा। इसमें 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.2% की बढ़त हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे महंगाई और कॉर्पोरेट अर्निंग्स को लेकर बनी चिंताएं कम हुई हैं। इससे मार्केट को राहत मिली है। FII की वापसी वापसी और रुपये में मजबूती से मार्केट सेंटिमेंट और बेहतर हुआ है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी उभरते मार्केट में विदेशी फ्लो के बने रहने के लिए एक बड़ा रिस्क बनी हुई है। आज ज्यादातर सेक्टर पॉजिटिव जोन में बंद हुए। इनमें भी IT और FMCG में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि फार्मा में हाल की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें