Get App

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार,जानिए 4 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Share market news: बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि मीडिया, पावर, मेटल, रियल्टी और तेल -गैस में 0.5-1.5 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडे्स में 0.5 फीसी की बढ़त हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2024 पर 9:11 PM
Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार,जानिए 4 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Nifty trend: निफ्टी बिना किसी साफ रुझान के लगभग 90 अंकों के छोटे दायरे में घूमता रहा। इसके अलावा मार्केट ब्रेड्थ इस समय बुल्स और बियर्स के बीच भारी रस्साकशी का संकेत दे रहा है

Stock markets: 3 सितंबर को रेंजबाउंड कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 4.40 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 82,555.44 पर और निफ्टी 1.10 अंक बढ़कर 25,279.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 1909 शेयरों में तेजी आई, 1857 शेयरों में गिरावट आई और 113 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में ओएनजीसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और अदानी पोर्ट्स शामिल रहे।

अलग सेक्टरों की बात करें तो बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि मीडिया, पावर, मेटल, रियल्टी और तेल -गैस में 0.5-1.5 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडे्स में 0.5 फीसी की बढ़त हुई।

4 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि तकनीकी नजरिए से बाजार के स्तरों में आज थोड़ा ही बदलाव हुआ। निफ्टी बिना किसी साफ रुझान के लगभग 90 अंकों के छोटे दायरे में घूमता रहा। इसके अलावा मार्केट ब्रेड्थ इस समय बुल्स और बियर्स के बीच भारी रस्साकशी का संकेत दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें