Get App

Market Outlook: बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर हुआ बंद, 21 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल

Market Outlook: बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 213 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 70 प्वाइंट की बढ़त हासिल की। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। IT, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 4:27 PM
Market Outlook: बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर हुआ बंद, 21 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल
बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 213 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 70 प्वाइंट की बढ़त हासिल की।

Stock market : बाजार लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 213 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 70 प्वाइंट की बढ़त हासिल की। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। IT, FMCG, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। फार्मा, बैंकिंग, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा।

निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिला। रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 87.07/$ पर बंद हुआ।

Infosys, HUL, TCS, Nestle India, NTPC निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Shriram Finance, Bajaj Finance, Bharat Electronics, Tata Motors, IndusInd Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहें।

स्टॉक स्पेशिफिक बात करें तो Zentiva के अधिग्रहण की बातचीत की खबरों के कारण अरबिंदो फार्मा के शेयरों में 4% की गिरावट आई। वहीं मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने के कारण पेटीएम के शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। Island Star में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सीसीआई की मंजूरी मिलने पर Phoenix Mills के शेयरों में 4% की वृद्धि हुई। इस बीच केंद्र द्वारा ऑनलाइन मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग के कारण Nazara Technologies के शेयरों में 12% की गिरावट देखने को मिला।

21 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि मजबूत घरेलू निवेश और अनुकूल मैक्रो फैक्टर्स के समर्थन से भारतीय बाजार ने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखी। हालांकि मंहगे वैल्यूएशन और रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी टैरिफ और प्रतिबंध अभी भी बाजार के लिए चुनौतियां बनी हुई है। इस बीच, आज FOMC के मिनट्स जारी होने से पहले वैश्विक सेटीमेंट सतर्क है, निवेशकों का ध्यान धीरे-धीरे इस सप्ताह के अंत में जैक्सन होल में अमेरिकी फेड अध्यक्ष के भाषण की ओर बढ़ रहा है, जिसमें भविष्य की नीति दिशा के बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें