Stock markets : भारतीय इक्विटी मार्केट ने आज चार दिनों की तेजी के क्रम को तोड़ दिया। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में आई बिकवाली के बीच बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 195.16 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 73,677.13 पर और निफ्टी 49.30 अंक या 0.22 प्रतिशत नीचे 22,356.30 पर बंद हुआ। बाजार ने सत्र की शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ की और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, गिरावट बढ़ती गई, लेकिन दूसरी कारोबारी सत्र में आई खरीदारी से गिरावट कम हो गई।
