Stock Market : 7 अगस्त को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज निफ्टी निफ्टी 24,600 के आसपास रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 79.27 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 80,623.26 पर और निफ्टी 21.95 अंक या 0.09 फीसदी बढ़कर 24,596.15 पर बंद हुआ। लगभग 1716 शेयरों में तेजी आई, 1996 शेयरों में गिरावट आई और 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
