Market Outlook: बाजार में तीसरे हफ्ते भी गिरावट रही जारी, रुपये की फ्लैट रही चाल

18 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 156.61 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,854 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 19, 2024 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मिडिल ईस्ट टेंशन, एफआईआई की भारतीय बाजार में बिकवाली और उम्मीद से कमजोर Q2 नतीजों ने बाजार का मूड़ खराब किया।

मिडिल ईस्ट टेंशन, एफआईआई की भारतीय बाजार में बिकवाली और उम्मीद से कमजोर Q2 नतीजों ने बाजार का मूड़ खराब किया। जिसके चलते 18 अक्टूबर को बाजार लगातार तीसरे सप्ताह भी गिरावट लेकर बंद हुआ। 18 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 3,883.4 अंक यानी 4.53 फीसदी की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1,164.35 अंक यानी 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 25,014.60 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि बीते हफ्ते बाजार में आई गिरावट जून 2022 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही।

18 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 156.61 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,854 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटा। Indraprastha Gas, Oil India, Colgate Palmolive (India), NHPC, Exide Industries, Bharat Heavy Electricals, Godrej Industries, Indian Renewable Energy Development Agency, United Breweries, Crompton Greaves Consumer Electricalमें 5-16 फीसदी की गिरावट आई। वहीं Hindustan Petroleum Corporation, MphasiS, Tube Investments of India, Torrent Power, Federal Bank, Godrej Properties, Voltas, ICICI Securities मिडकैप के गेनर रहें।

वहीं बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Bajaj Auto, Avenue Supermarts, Bandhan Bank, Zomato, LTIMindtree, Nestle India में गिरावट रही जबकि Adani Energy Solutions, HDFC Asset Management Company, Wipro, DLF, ICICI Bank लॉर्जकैप के गेनर रहें।


बीते हफ्ते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। Nalwa Sons Investment, Precision Camshafts, Motilal Oswal Financial Services, Renaissance Global, IFB Industries, Kalyani Investment Company, Sanghvi Movers, Va Tech Wabag, Pilani Investment and Industries Corporation, Best Agrolife, Pennar Industries, PC Jeweller, Angel One में 15-43 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

वहीं दूसरी तरफ Magellanic Cloud, Heubach Colorants India, Manappuram Finance, Sudarshan Chemical Industries, Kamdhenu Ventures, Mahanagar Gas, Quick Heal Technologies, Valor Estate, KEI Industries, Jaiprakash Power Ventures, SpiceJet में 10-24 फीसदी की गिरावट रही।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो बीते हफ्ते निफ्टी ऑटो इंडेक्स 5 फीसदी टूटा। मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी, मीडिया , एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.5 फीसदी की गिरावट आई। जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

मार्केट वैल्यू के हिसाब से देखें तो ICICI Bank के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिला। उसके बाद HDFC Bank, State Bank of India, Larsen & Toubro का नबंर रहा। वहीं दूसरी तरफ Bajaj Finance, Infosys, Mahindra and Mahindra के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।

पिछले हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 21,823.34 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं डीआईआई ने 16,384 करोड़ रुपये की खरीदारी की। अक्टूबर महीने में अब तक एफआईआई ने 80,217.90 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। जबकि डीआईआई ने 74,176.20 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट बंद हुआ। 18 अक्टूर को रुपया 84.07 के स्तर पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।