Get App

Market outlook : ऊपर से फिसल कर सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 28 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend :FMCG,एनर्जी और मेटल शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 81712 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 7अंक चढ़कर 25017 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 131 अंक चढ़कर 51279 पर बंद हुआ है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों के पास DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 8:14 PM
Market outlook : ऊपर से फिसल कर सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 28 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market today: इस बात का संकेत है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुस्त ग्लोबल ग्रोथ के बीच इंट्राडे वोलैटिलिटी जारी रहेगी।

Stock market : फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा है। निफ्टी आज रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाकर फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। आज छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी रही। स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। फार्मा, केमिकल शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक, रियल्टी और IT इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं। FMCG,एनर्जी और मेटल शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 14 अंक चढ़कर 81712 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 7अंक चढ़कर 25017 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 131 अंक चढ़कर 51279 पर बंद हुआ है। मिडकैप 289 अंक चढ़कर 59220 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही है।

28 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के रेंजबाउंड कारोबारी सत्र में निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,017.75 पर बंद हुआ। 4 फीसदी की बढ़त के साथ मीडिया सेक्टर में सबसे अधिक तेजी में रहा। उसके बाद फार्मा में भी अच्छी तेजी रही। वहीं, FMCG में सबसे अधिक गिरावट आई। छोटे-मझोले शेयरों में भी कंसोलीडेशन देखने को मिला लेकिन ये फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।

डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों के पास DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है। 25,100 से ऊपर की मजबूत क्लोजि इंडेक्स को 25,200-25,300 ज़ोन तक ले जाएगी। दूसरी तरफ, निफ्टी के लिए नीचे की और 24,870 पर तत्काल मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें