Stock market : नई सरकार के सेटल होने के साथ ही भारत के शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी का रुख जारी रहा। हालांकि फ्रंट लाइन शेयरों में सुस्ती रही, लेकिन छोटे-मझोले शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों में कटौती के बारे में कोई भी निर्णय लेने में देरी की। हाल ही में महंगाई के आंकड़ों में गिरावट के बावजूद फेड ने लगातार सातवीं बार अपनी नीतिगत दर को स्थिर रखा है। विश्लेषकों अब अनुमान लगा रहें है कि फेड इस साल पहले के अनुमानित तीन दर कटौती के बजाय केवल एक ही कटौती करेगा। बाजारों ने फेड के इस ठहराव को पचा लिया है और लगातार तेजी दिखा रहे हैं। 21 जून को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी में 0.75 फीसदी की बढ़त हुई, लेकिन सबसे ज्यादा बढ़त स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली।
