Get App

Market Rally Miss Fear:क्या आपने भी फिलहाल बाजार की रैली को किया है मिस? तो अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि क्या आपको लग रहा है कि मैंने तो रैली मिस कर दी?कोई चिंता नहीं, अभी तो 700-1000 अंकों की रैली और बाकी है। ये एक्सपायरी हफ्ता है, बाजार का ट्रेंड घूम चुका है। अगर एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। 200 DMA है 24,075 पर, एक्सपायरी वहां भी हो सकती है। बस आपको बने रहना है और अपना SL ट्रेल करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:04 AM
Market Rally Miss Fear:क्या आपने भी फिलहाल बाजार की रैली को किया है मिस? तो अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
अनुज सिंघल ने कहा कि हमने पोजीशनल लॉन्ग का नजरिया लिया था। वह भी 47,800 के SL के साथ। SL को बढ़ाकर 48,800 और फिर 49,700 किया।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्या आपको लग रहा है कि मैंने तो रैली मिस कर दी?कोई चिंता नहीं, अभी तो 700-1000 अंकों की रैली और बाकी है। ये एक्सपायरी हफ्ता है, बाजार का ट्रेंड घूम चुका है। अगर एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। 200 DMA है 24,075 पर, एक्सपायरी वहां भी हो सकती है। बस आपको बने रहना है और अपना SL ट्रेल करना है। 22,150 से हमारा एक ही नजरिया है। निफ्टी पर लॉन्ग रहें। स्ट्रेटजी रही है कि लॉन्ग रहें और पिछले दिन के निचले स्तर को SL बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज फिर गैप अप हो रहा है, नया ट्रेलिंग SL 23,133 पर लगाए। अगर 23,133 पर SL लगा तो भी 1000 अंक आपकी झोली में हैं।

बाजार: आखिर क्या बदला?

इस रैली का शुरुआत प्वाइंट रहा डॉलर इंडेक्स का गिरना। डॉलर इंडेक्स गिरा और पैसा इमर्जिंग मार्केट्स में आना शुरू हुआ। 22,000 पर निफ्टी के वैल्युएशन आकर्षक थे। 22,000 पर हमने नजरिया लिया कि अब निफ्टी खरीदें। उस वक्त हमें नहीं पता था रैली इतनी तेज होगी, लेकिन ये जरूर पता था कि वहां खरीदने वाला फंसेगा नहीं। FIIs के शॉर्ट्स ने 5 महीने बाद पैसा बनाना बंद किया। FIIs ने जोरदार तरीके से शॉर्ट कवरिंग की शुरुआत की। पिछले दो दिनों से FIIs ने कैश में भी खरीदारी की। पैसे का दस्तूर है, जहां तेजी होगी वहां वो जाता है। खराब खबर पर भी बाजार ने चलना शुरू किया। इंडसइंड बैंक की निगेटिव खबर पर बैंक निफ्टी चला।

बाजार: अब आगे क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें