Market This Week: हफ्ते के दौरान एफआईआई की खरीदारी, मजबूत ऑटो बिक्री डेटा, बेहतर जीएसटी कलेक्शन के कारण भारतीय इक्विटी बाजार ने लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, शुक्रवार की बिकवाली के बीच कुछ साप्ताहिक बढ़त कम हो गई। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 79,223.11 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 191.35 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 24,004.75 पर बंद हुआ। बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स ने 1 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसमें शामिल एवेन्यू सुपरमार्ट्स, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, मारुति सुजुकी इंडिया, आयशर मोटर्स में तेजी देखने को मिली। जबकि विप्रो, इंटरग्लोब एविएशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक में कमजोरी नजर आई।
बीएसई मिड-कैप इंडेक्स चढ़ा
बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 1.3 प्रतिशत बढ़ा। इसमें इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी, ऑयल इंडिया, इंद्रप्रस्थ गैस, क्रिसिल, मुथूट फाइनेंस, पीबी फिनटेक, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, वोल्टास, जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर 7-17 प्रतिशत बढ़े। हालांकि, जिंदल स्टेनलेस, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल, फीनिक्स मिल्स, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, थर्मैक्स, अजंता फार्मा, प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में 5-8 प्रतिशत के बीच गिरावट आई।
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसमें शामिल अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, आईटीआई, मनोज वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स, ईपैक ड्यूरेबल्स, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, सारेगामा इंडिया, मर्करी ईव-टेक, अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर ताज जीवीके होटल एंड रिसॉर्ट्स, इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स, सीक्वेंट साइंटिफिक में 15-40 की बढ़त नजर आई। दूसरी ओर बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया), सूर्या रोशनी, जय कॉर्प, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, एथोस, टीवीएस होल्डिंग्स, बालाजी एमाइन्स, साइएंट, पीसी ज्वैलर, पैसालो डिजिटल, टिप्स म्यूजिक में 7-54 प्रतिशत की गिरावट आई।
सेक्टोरल इंडेक्सेस में बढ़त
सेक्टोरल इंडेक्सेस में, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि निफ्टी एनर्जी और एफएमसीजी इंडेक्स में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मार्केट वैल्यू में सबसे अधिक वृद्धि की। उसके बाद मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फाइनेंस का नंबर रहा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने सबसे ज्यादा मार्केट कैप गंवा दिया। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 11,041.59 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 9253.7 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
इस हफ्ते भी रुपये में गिरावट जारी रही। 3 जनवरी को भारतीय रुपया 24 पैसे गिरकर 85.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 27 दिसंबर को यह 85.54 पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)