आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अब एक दौर की रैली पूरी हो चुकी है। स्विंग ट्रेडर्स इन स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं। नई लॉन्ग पोजीशन के लिए 24,700-24,800 एंट्री का अच्छा जोन है। 12 दिन की लगातार रैली के बाद निफ्टी काफी बढ़ चुका है। बाजार का यहां से एक रिस्क वो रेगुलेटर की तरफ से हो सकता है। SEBI ने F&O शेयरों के एंट्री, एक्जिट के नियमों में बदलाव किया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या रेगुलेटर की तरफ से और कदम उठाए जाएंगे?
