Get App

Stock to buy: इस फार्मा कंपनी का शेयर रॉकेट बन सकता है, बर्नस्टीन ने दी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग

Stock to buy: विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने Zydus Lifesciences के शेयर पर आउटपरफॉर्मिंग की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 1,457 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर अपने करेंट प्राइस से करीब 27 फीसदी चढ़ सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 10:40 AM
Stock to buy: इस फार्मा कंपनी का शेयर रॉकेट बन सकता है, बर्नस्टीन ने दी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग
निफ्टी फार्मा इंडेक्स बीते छह महीनों में 19.17 फीसदी चढा है, जबकि जायडस लाइफसाइंसेज का शेयर इस दौरान 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

Stock to buy: शेयर बाजार में सेंटिमेंट कमजोर है। इसके बावजूद कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनमें पैसे लगाने के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इनमें एक फार्मा कंपनी का भी शेयर शामिल है। इस कंपनी का नाम जायडस लाइफसाइंसेज है। 18 सितंबर को इस शेयर का प्राइस 1.99 फीसदी चढ़कर 1,157.70 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

ब्रोकरेज फर्म ने दिया 1475 रुपये का टारगेट प्राइस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने Zydus Lifesciences के शेयर पर आउटपरफॉर्मिंग की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 1,457 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर अपने करेंट प्राइस से करीब 27 फीसदी चढ़ सकता है। शेयर बाजार में कमजोरी के बीच भी इसका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।

 Usnoflast से खुल सकता है बड़ा कारोबारी मौका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें