वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार कमजोर नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी गिर कर बंद हुए। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो अदाणी ग्रीन, मुथूट फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, कोफोर्ज के शेयरों में लॉन्ग बिल्डअप नजर आया। जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स, एलएंडटी टेक सर्विसेस, पॉलीकैब, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, मणप्पुरम फाइनेंस में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं नालको, जुबिलेंड फूड, इंडस टावर्स, कॉनकोर और सिनजीन में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। उधर डॉ लाल पैथलैब्स, आरबीएल बैंक, रैमको सीमेंट्स और वोडाफोन आइडिया और एसआरएफ के शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सीडीएसएल, टाटा कम्यूनिकेशंस, वरुण ब्रेवरीज और केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
