वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में गिरावट, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी करने वाले ट्रेडर्स होंगे मालामाल

United Breweries के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1511 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। United Breweries के शेयर में 1550 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1489 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 5:08 PM
Blue Dart पर मिडकैप सेगमेंट से Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने 7325 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन दबाव देखने को मिला। बाजार आज गिरावट पर बंद हुआ। PSE, एनर्जी, रियल्टी, IT शेयरों में गिरावट देखी गई। मिडकैप, स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आई। वहीं इंफ्रा, फार्मा, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। जबकि मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स 284 अंक गिरकर 63 हजार 239 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86 अंक गिरकर 18 हजार 771 पर बंद हुआ। बाजार के गिरावट पर बंद होने से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स ने एचपीसीएल, युनाइटेड ब्रुअरीज, द्वारिकेश शुगर, और ब्लू डार्ट के शेयरों में कमाई के लिए दांव लगाया।

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राऊत का सस्ता ऑप्शनः HPCL

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राऊत ने कहा कि एचपीसीएल के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 275 के स्ट्राइक वाली कॉल 4.20 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 6.7 से 9 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः United Breweries Future


    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से युनाइटेड ब्रुअरीज के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1489 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1511 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    75 रुपये चढ़ सकता है ये दिग्गज शेयर, डीलिंग रूम्स ने इस स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

    5Paisa.com के रुचित जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Dwarikesh Sugar

    5Paisa.com के रुचित जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में द्वारिकेश शुगर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 94 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 91.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 99 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का मिडकैप फंडा स्टॉकः Blue Dart

    Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज ब्लू डार्ट के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 7325 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 8000 रुपये के ऊपर का स्तर देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।