Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की कल की रैली के 3 कारणों से रही। पहला दिसंबर के शानदार ऑटो बिक्री आंकड़े, दूसरा कारण बैंकों का शानदार Q3 डिपॉजिट ग्रोथ रेट और तीसरा दिसंबर में जॉब इंडेक्स में 9% का उछाल। सभी 3 कारण फंडामेंटल स्वभाव के है। सब बदल गया है अभी ये कहना जल्दबाजी होगी। आज DMART का अपडेट भी उत्साह बढ़ाने वाला है। FIIs लौट आए, कैश और F&O में खरीदारी की है। अगले कुछ दिन, ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें।
