Get App

Market Strategy: बाजार Pause या Halt? अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब क्या हो रणनीति?

Market Strategy: आज थोड़ा संभलकर ट्रेडिंग करनी होगी। जरूरी नहीं कि बाजार का हर मूव पकड़ा जाए। अब या तो हमें 5 और 10 DEMA के पास एंट्री मिले या फिर हम कल का हाई जोरदार तरीके से पार कर दें। आज इंट्राडे में दोनों तरफ के मौके मिलेंगे। बेहतर होगा कि आज और अगले 2-3 दिन शेयरों पर फोकस करें। इस बीच में अगर निफ्टी ने एंट्री दी तो बात करेंगे। फोकस रखिए वहां जहां अपडेट्स अच्छे होंगे। नतीजों का मौसम make or break वाला होने वाला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 8:24 AM
Market Strategy: बाजार Pause या Halt? अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब क्या हो रणनीति?
पहला सपोर्ट 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,800-57,000 पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 57,400-57,600 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल 7 दिनों के बाद निफ्टी ने lower low बनाया, लेकिन शुक्रवार के निचले स्तर के आसपास ही बंद हुआ। अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ट्रेंड टूट गया। ट्रेलिंग SL जरूर लगा, लेकिन फिर भी मोटा पैसा बना। निफ्टी का 10 DEMA 25,255 पर और 20 DEMA 25,100 पर है। यहां से 25,250 तक की सभी गिरावटें खरीदारी का मौका होंगी। बाजार का बड़ा ट्रेंड 25,000 के नीचे ही बदलेगा। कल भी चुनिंदा शेयरों में मूव शानदार रहे। कल मिडकैप इंडेक्स दिन के शिखर पर बंद हुआ। बाजार खराब होता तो breadh इतनी अच्छी नहीं होती। निफ्टी में एक ट्रेड पूरा हुआ, अब अगली ट्रेड का इंतजार करेंगे। आज से बाजार के लिए सबसे बड़ा संकेत शुरू होने वाला है। आज से कंपनियों के मंथली/तिमाही अपडेट आने शुरू होंगे। अगले हफ्ते से सबसे अहम नतीजों का सीजन शुरू होगा।

आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत जून ऑटो बिक्री के आंकड़े होगा। ऑटो बिक्री का अनुमान तो बहुत अच्छा नहीं है। सिर्फ टू-व्हीलर और ट्रैक्टर में अच्छे आंकड़े आने चाहिए। पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री अब भी बढ़िया नहीं दिख रही। इसका मतलब अब भी हर सेगमेंट में अर्निंग रिकवरी नहीं है। खैर, ये सिर्फ एक डाटा प्वाइंट है, इसके अलावा भी कई अहम आंकड़े हैं। बैंक, खासकर प्राइवेट बैंकों के तिमाही अपडेट पर नजर होगी। इस रैली को HDFC बैंक और ICICI बैंक ने लीड किया है। आज इसके अलावा सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर भी नजर रहेगी। पिछले 2 महीनों से मंगलवार को बाजार काफी volatile रहे हैं। कई हेज फंड्स ने सेंसेक्स एक्सपायरी को मास्टर कर लिया है। आज दोनों तरफ बड़े मूव मिल सकते हैं। हम 1000 अंकों की एक रैली का पहले ही फायदा उठा चुके हैं।अब इंतजार होगा अगली 1000 अंकों की रैली के एंट्री प्वाइंट का।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें