Market This week:बीते हफ्ते बाजार में दिखी 3 महीने में सबसे बड़ी वीकली गिरावट, रुपये में वौलेटिलिटी बरकरार

Market This week: 9 जनवरी 2026 को खत्म हुए हफ़्ते में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई, जो तीन महीने से ज़्यादा समय में उनका सबसे खराब वीकली परफॉर्मेंस था। बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स लगातार पांच सेशन तक गिरे, जिससे इन्वेस्टर की लगभग 13.49 लाख करोड़ रुपये की दौलत डूब गए

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी का ऑयल एंड गैस, एनर्जी और निफ्टी इंफ्रा इंडेक्स 4-5 फीसदी गिरा। निफ्टी मेटल, रियल्टी, मीडिया और ऑटो इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा का दबाव देखने को मिला।

Market This week:  9 जनवरी 2026 को खत्म हुए हफ़्ते में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई, जो तीन महीने से ज़्यादा समय में उनका सबसे खराब वीकली परफॉर्मेंस था। बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स लगातार पांच सेशन तक गिरे, जिससे इन्वेस्टर की लगभग 13.49 लाख करोड़ रुपये की दौलत डूब गए। 09 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 720.56 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 85,762.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 286.25 अंक यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 26,328.55 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई का लॉर्जकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटा। जिसकी वजह Waaree Energies, IDBI Bank, Trent, Swiggy, and Adani Energy Solutions जैसे शेयर रहें। वहीं दूसरी तरफ Solar Industries India, Bharat Electronics, Titan Company, ICICI Bank, Lupin, Divi’s Laboratories, and Union Bank of India में बढ़त देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.6 फीसदी टूटा। Premier Energies, Mahindra & Mahindra Financial Services, Jindal Stainless, Suzlon Energy, Hindustan Petroleum Corporation, and Rail Vikas Nigam मिडकैप के टॉप लूजर रहें। वहीं दूसरी तरफ Ipca Laboratories, Emcure Pharmaceuticals, Tata Elxsi, CRISIL, and National Aluminium Company में बढ़त देखने को मिली।


9 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 4 फीसदी गिरा और कई स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखी गई। Systematix Corporate Services, Balu Forge Industries, Worth Investment & Trading, VTM, Kiri Industries, Sai Silks Kalamandir, Indian Metals & Ferro Alloys, Transformers and Rectifiers India, Stallion India Fluorochemicals, Wardwizard Innovations and Mobility, Baazar Style Retail, Elecon Engineering Company, Kitex Garments, Faze Three, and Sandur Manganese and Iron Ores के शेयर 15 से 23 फीसदी के बीच गिरे।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी का ऑयल एंड गैस, एनर्जी और निफ्टी इंफ्रा इंडेक्स 4-5 फीसदी गिरा। निफ्टी मेटल, रियल्टी, मीडिया और ऑटो इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा का दबाव देखने को मिला। वहीं निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 1.3 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्युरेबल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिरा।

इस हफ्ते के दौरान Reliance Industries के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। उसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, and Larsen & Toubro का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ ICICI Bank, Titan Company, Bharat Electronics के मार्केट कैप में बढ़त देखने को मिली।(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

इस हफ़्ते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) नेट सेलर बने रहे, उन्होंने 9,209.90 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 17,594.58 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदकर मार्केट को सपोर्ट दिया।

इस हफ़्ते भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 89.73 और 90.29 के बीच ट्रेड करता रहा। 9 जनवरी को INR लगभग फ्लैट 90.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि 2 जनवरी को यह 90.19 पर बंद हुआ था।

Market Outlook: अमेरिका के साथ ट्रेड डील फंसने से डरा बाजार, ऑटो एंसिलरी में दिख सकती है आगे अच्छी ग्रोथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।