Market This week: पॉजिटिव रुझान के साथ बीते हफ्ते बाजार सीमित दायरे में भी कारोबार करता नजर आया । जिसके चलते बाजार दूसरे हफ्ते बढ़त लेकर बंद हुआ। भारत-अमेरिका व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और यूरोपीय संघ द्वारा भारत के रूसी तेल आयात पर अमेरिकी टैरिफ प्रस्तावों को खारिज करने की खबरों के कारण बीते हफ्ते बाजार लगभग 3 महीने में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई।
